लाइव न्यूज़ :

ममता ने कोविड-19 के दौरान अथक सेवा के लिए चिकित्सा जगत को किया धन्यवाद

By भाषा | Updated: July 1, 2021 12:27 IST

Open in App

कोलकाता, एक जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के मौके पर कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान अथक सेवा के लिए चिकित्सा जगत का धन्यवाद किया।

ममता ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी जयंती एवं पुण्यतिथि को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ चिकित्सक दिवस के मौके पर, मैं पश्चिम बंगाल के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। मैं पूरे चिकित्सा जगत को हृदय से आभार व्यक्त करती हूं, जो इस कठिन समय में अथक सेवा कर रहे हैं। कोविड-19 का मुकाबला करने में उनका योगदान अद्वितीय है।’’

पश्चिम बंगाल सरकार ने वैश्विक महामारी से लड़ने में उनके योगदान के लिए चिकित्सकों को सम्मानित करने के अवसर पर राज्यव्यापी अवकाश घोषित किया है। वैश्विक महामारी के दौरान राज्य में सैकड़ों चिकित्सकों की संक्रमण से मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे