ममता ने ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना के लाभार्थियों को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 20:00 IST2021-01-08T20:00:44+5:302021-01-08T20:00:44+5:30

Mamta thanked the beneficiaries of the 'Swasthya Sathi' scheme | ममता ने ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना के लाभार्थियों को धन्यवाद दिया

ममता ने ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना के लाभार्थियों को धन्यवाद दिया

कोलकाता, आठ जनवरी पश्चिम बंगाल सरकार ने ‘द्वारे सरकार’ मुहिम के दौरान एक स्वास्थ्य योजना के लिए पंजीकरण कराने वाले हर व्यक्ति को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लिखा पत्र भेजने का फैसला किया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बनर्जी ने ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना के लाभार्थियों को भेजे धन्यवाद संदेश में पिछले साल एक दिसंबर से शुरू हो रही मुहिम की विस्तृत जानकारी भी साझा की है। इसमें लाभार्थियों को ‘प्रिय साथी’ कह कर संबोधित किया गया है।

बनर्जी ने कहा कि इस मुहिम के जरिए राज्य सरकार लोगों को कम से कम 12 योजनाएं मुहैया करा रही है।

अधिकारी ने कहा कि सात जनवरी तक करीब 1,88,99,552 लोग कम से कम 665 ‘द्वारे सरकार’ शिविर पहुंचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mamta thanked the beneficiaries of the 'Swasthya Sathi' scheme

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे