लाइव न्यूज़ :

आईपीएस अधिकारियों के तबादले के मुद्दे पर समर्थन करने के लिए ममता ने चार मुख्यमंत्रियों का आभार जताया

By भाषा | Updated: December 20, 2020 19:16 IST

Open in App

कोलकाता, 20 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि केंद्र तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला करके उनकी सरकार के कामकाज में दखल दे रहा है। साथ ही, उन्होंने इस मुद्दे पर राज्य सरकार के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों का आभार जताया।

उन्होंने द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) प्रमुख एम के स्टालिन का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने भाजपा शासित केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल के तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले को निरंकुश कदम और संघीय ढांचे के खिलाफ बताया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में आरोप लगाया था कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के इन अधिकारियों के तबादले का केंद्र का आदेश पश्चिम बंगाल के प्रशासन में हस्तक्षेप है।

पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान कांग्रेस शासित हैं, जबकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी सत्ता में है।

ममता ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘केंद्र पुलिस अधिकारियों का तबादला कर राज्य सरकार के कामकाज में खुल्लमखुल्ला हस्तक्षेप कर रहा है। बंगाल के लोगों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने और देश के संघीय ढांचे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए भूपेश बघेल, अरविंद केजरीवाल, कैप्टन अमरिंदर, अशोक गहलोत और एम के स्टालिन को मेरा आभार। आपका धन्यवाद! ’’

उल्लेखनीय है कि इन तीन आईपीएस अधिकारियों पर हाल ही में पश्चिम बंगाल के दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। राज्य में नड्डा के काफिले पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

राज्य की ममता बनर्जी सरकार आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने संबंधी केंद्र के कदम का विरोध कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू