लाइव न्यूज़ :

ममता ने मोदी के साथ बैठक को ‘अपमानजनक’ बताया, अधिकारियों ने तृणमूल प्रमुख पर ‘नौटंकी’ का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: May 20, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कोविड-19 के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में कई मुख्यमंत्रियों को बोलने नहीं दिया गया और उनका अपमान हुआ, जिस पर केंद्र सरकार के कुछ अधिकारियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह ‘नौटंकी’ कर रही हैं।

ममता बनर्जी ने मोदी की बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक को ‘सुपर फ्लॉप’ करार दिया, वहीं केंद्र सरकार के कुछ अधिकारियों ने कहा कि बनर्जी का प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठकों में शामिल नहीं होने का इतिहास रहा है, चाहे वह महामारी पर हो या उससे पहले हुई हों।

मोदी की बातचीत मुख्य रूप से जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ तय थी जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए जहां ये अधिकारी तैनात हैं।

केंद्र सरकार के अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर बातचीत में आरोप लगाया कि बनर्जी ने मोदी के साथ बैठक में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जिलाधिकारी को बोलने नहीं दिया ताकि बाद में ‘नौटंकी’ कर सकें।

इन अधिकारियों ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़, केरल, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे विपक्षी दल शासित राज्यों के जिलाधिकारियों ने बैठक में अपनी बात रखी।

बनर्जी ने कहा था कि उन्हें और अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बोलने नहीं दिया गया जो उनके अपमान की तरह है।

बनर्जी ने यह दावा भी किया कि केवल भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठक में बोलने दिया गया, जबकि दूसरों को ‘कठपुतली’ बनाकर रख दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अनौपचारिक और सुपर फ्लॉप बैठक थी।’’

बनर्जी ने राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अपमानित महसूस कर रहे हैं। यह देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। प्रधानमंत्री मोदी में असुरक्षा की भावना इतनी ज्यादा है कि उन्होंने हमारी बात ही नहीं सुनी।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ना तो यह पूछा कि पश्चिम बंगाल कोविड के हालात से किस तरह निपट रहा है और ना ही उन्होंने टीकों तथा ऑक्सीजन के भंडार के बारे में पूछा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह