लाइव न्यूज़ :

ममता ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों से बात की, टीएमसी के समर्थन का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: December 23, 2020 15:56 IST

Open in App

कोलकाता, 23 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों से बुधवार को बात की और अपनी पार्टी टीएमसी के समर्थन का आश्वासन दिया। टीएमसी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दिल्ली की हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं पर सभी प्रदर्शन स्थलों पर सोमवार को एक दिन की भूख हड़ताल करने वाले किसानों से मुलाकात के लिये हाल ही में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजा था।

टीएमसी के एक नेता ने कहा, ''हमारी पार्टी की प्रमुख ने प्रदर्शनकारी किसानों से फोन पर बात की। कुछ किसानों ने उनसे (ममता) धरना स्थल पर आने का अनुरोध किया है। उन्होंने (ममता) किसानों को आश्वासन दिया है कि पार्टी उनकी मांगों का समर्थन करती है। ''

इस महीने की शुरुआत में भी बनर्जी ने फोन पर प्रदर्शनकारी किसानों से बात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया