लाइव न्यूज़ :

ममता ने वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की

By भाषा | Updated: March 11, 2021 16:36 IST

Open in App

कोलकाता, 11 मार्च मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि ऐसा कुछ नहीं करें जिससे जनता को तकलीफ हो।

अस्पताल के बिस्तर से जारी वीडियो संदेश में बनर्जी ने कहा कि वह कुछ दिनों में चुनाव प्रचार के लिए लौटेंगी और जरूरत पड़ने पर व्हीलचेयर का इस्तेमाल करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी के कैडर, समर्थकों ओर आम लोगों से अपील करती हूं कि शांति बनाए रखें। यह सच है कि कल रात मैं बुरी तरह जख्मी हो गई और सिर एवं छाती में तेज दर्द हुआ। चिकित्सक मेरा इलाज कर रहे हैं।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं हर किसी से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं। मैं अगले कुछ दिनों में क्षेत्र में लौटने की उम्मीद करती हूं।’’

तृणमूल कांग्रेस ने एक मिनट से अधिक समय की वीडियो क्लिप जारी की जिसे एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न ब्लॉक में रिकॉर्ड किया गया, जहां बनर्जी का इलाज चल रहा हैं। नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान वह घायल हो गई थीं।

मुख्यमंत्री को बुधवार को वापस कोलकाता लाया गया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके बाएं पैर, कमर, कंधे और गर्दन में चोट आई है।

इससे पहले बनर्जी ने आरोप लगाए थे कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चार-पांच लोगों ने उन पर हमला किया और उन्हें धक्का दिया साथ ही कार के दरवाजे को जोर-जोर से पीटा जिससे वह जख्मी हो गईं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक-दो दिनों में वापस लौटूंगी।’’

टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने कथित हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और सड़क जाम की, टायर जलाए और नारेबाजी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे