लाइव न्यूज़ :

ममता ने बंगाल में लॉकडाउन से किया इनकार, 5 मई से सभी वयस्कों के लिये टीकाकरण

By भाषा | Updated: April 21, 2021 20:10 IST

Open in App

मालदा (पश्चिम बंगाल), 21 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोविड-19 की दूसरी लहर के मद्देनजर राज्य में लॉकडाउन की आशंका को खारिज किया और कहा कि 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों के लिये पांच मई से टीकाकरण अभियान शुरू होगा।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि निर्वाचन आयोग को यह सुनिश्चित करने के लिये कदम उठाने चाहिए कि अस्पताल में भर्ती कोविड-19 पीड़ित मरीजों के लिये डाक मत की व्यवस्था हो।

उन्होंने केंद्र सरकार से टीकों और ऑक्सीजन की समुचित आपूर्ति की मांग फिर दोहराई।

उन्होंने कहा कि वो लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि मास्क पहनने, सामाजिक दूरी कायम रखने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने जैसे कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि कि ऐसे दिन फिर लौटें जब लोगों को अपने घरों में रहने के लिये मजबूर होना पड़े।

उन्होंने कहा “नोटबंदी र मोटो गृहोबंदी” (घर पर रहने को मजबूर होना, नोटबंदी का दंश झेलने के लिये मजबूर होने की तरह है)।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन समाधान नहीं है क्योंकि इसका लोगों, उनकी नौकरियों, अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ता है।

टीकों के दाम में असमानता की आलोचना करते हुए बनर्जी ने कहा कि यह केंद्र का दायित्व है कि वह सुनिश्चित करे कि ऐसा न हो।

उन्होंने कहा कि वह टीकों के दाम में भेदभाव को लेकर केंद्र को कड़ा पत्र लिखने जा रही हैं। टीका उत्पादन कंपनियां एक ही टीके का केंद्र, राज्यों और निजी अस्पतालों से अलग-अलग दाम ले रही हैं।

उन्होंने पूछा, “यह भेदभाव क्यों? यह टीकों को लेकर व्यापार करने का समय है?”

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में वैश्विक टीकाकरण 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिये पांच मई को शुरू होगा क्योंकि चुनाव प्रक्रिया अभी जारी है और वह दो मई को पूरी होगी।

केंद्र सरकार से टीकों और ऑक्सीजन की समुचित आपूर्ति की मांग करते हुए टीएमसी प्रमुख ने कहा, “बंगाल में अब तक करीब एक करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है। हम पहले ही टीके की एक करोड़ और खुराक के लिये आवेदन कर चुके हैं क्योंकि यहां काफी कमी है। केंद्र को टीकों, दवाओं और ऑक्सीजन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह