कोलकाता, 28 जनवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बृहस्पतिवार शाम बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी के बाद उनसे मिलने अस्पताल पहुंची।
बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें भरोसा है कि गांगुली जल्दी ठीक हो जाएंगे।
उन्होंने कहा,“ सौरव अब ठीक हैं... जब उन्हें उनके बेड पर लाया गया तो मैं उनसे और उनकी पत्नी डोना से मिली।”
बनर्जी ने सफल एंजियोप्लास्टी के लिए डॉक्टरों को भी धन्यवाद दिया।
गांगुली की बृहस्पतिवार को एंजियोप्लास्टी की गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।