लाइव न्यूज़ :

ममता ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 16:05 IST

Open in App

गोघाट (पश्चिम बंगाल), 31 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उनके पास नंदीग्राम में मंगलवार को उनकी कार पर हमला करने वालों की तस्वीरें तथा वीडियो हैं और वह चुनाव के बाद इस मुद्दे को उठाएंगी।

बनर्जी ने कहा कि वह कार्रवाई से इसलिए परहेज कर रही हैं, क्योंकि चुनाव जारी हैं और आदर्श आचार संहिता लागू है।

बनर्जी ने यहां एक रैली में कहा, ''मेरी कार पर हमला करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई। मैं सिर्फ इसलिये चुप हूं क्योंकि चुनाव चल रहे हैं। वरना मैं उन्हें बताती कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''मेरे पास कार पर हमला करने वाले गुंडों के वीडियो हैं। बंगाल में चुनाव होने दीजिये। उसके बाद मैं कार्रवाई करूंगी।''

आक्रामक नजर आ रहीं बनर्जी ने हमलावरों से कहा, ''देखती हूं कि कौन 'गद्दार' तुम्हें बचाता है। बचकर कहां जाओगे तुम? दिल्ली, बिहार, राजस्थान या उत्तर प्रदेश। मैं तुम्हें खींचकर यहां (पश्चिम बंगाल) ले आऊंगी।''

तेज तर्रार नेता बनर्जी के साथ मंगलवार को कथित तौर पर विपक्षी दल के समर्थकों ने उस वक्त धक्का-मुक्की की जब वह पिटाई के बाद घायल एक तृणमूल कार्यकर्ता को देखने जा रही थी। प्लेकार्ड हाथों में थामे लोगों ने उनकी कार का पीछा भी किया। टीएमसी सदस्यों का आरोप है कि उन्होंने कार पर हमला भी किया।

नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने उनसे लड़ने के लिये माकपा के गुंडों को अपने साथ मिला लिया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ''आप (भाजपा सदस्य) एक अकेली महिला से लड़ने से डर रहे हैं...भाजपा के पास अपना कुछ भी नहीं है। वे उधार लिए गए माकपा के गुंडों के जरिये पार्टी चला रहे हैं। उन्होंने (भाजपा ने) चुनाव लड़ने के लिए माकपा के 'हरमदों' (भाड़े के गुंडों) को टिकट दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग