लाइव न्यूज़ :

ममता ने जनता की दीदी होने के बजाय भतीजे की बुआ बनना पसंद किया: मोदी

By भाषा | Updated: March 7, 2021 21:02 IST

Open in App

कोलकाता, सात मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता में एक रैली के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि बंगाल ने वाम शासन के बाद परिवर्तन लाने के लिए बनर्जी पर भरोसा जताया था लेकिन उन्होंने राज्य के लोगों को ‘धोखा’ दिया और उनका अपमान किया।

मोदी ने ममता पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जनता की ''दीदी'' बनने के बजाय अपने ''भतीजे'' की ''बुआ'' बनना पसंद किया।

भाजपा ममता बनर्जी पर आरोप लगाती रही है कि वह डायमंड हार्बर से सांसद और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अगला मुख्यमंत्री बनाने के प्रयास में जुटी हैं।

मोदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर हमला करते हुए कहा, '' आपने बंगाल के उन लोगों को धोखा दिया और अपमान किया, जिन्होंने भरोसा किया था कि वाम शासन के बाद आप परिवर्तन लाएंगी। आपने उनकी उम्मीद और सपनों को चकनाचूर कर दिया।''

उन्होंने आरोप लगाया कि बनर्जी ने उन लोगों को नजरअंदाज कर, भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया, जोकि उन्हें प्यार से ''दीदी'' कहते हैं।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बनर्जी जैसे प्रतिद्वंद्वी नेताओं पर पलटवार करते हुए मोदी ने कहा कि वह मित्रता का मूल्य समझते हैं। कई विरोधी नेता मोदी पर कुछ खास उद्योगपति मित्रों का पक्ष लेने का आरोप लगाते रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, '' भारत के सभी 130 करोड़ लोग मेरे मित्र हैं, मैं उनके लिए कार्य करता हूं। मैंने बंगाल के अपने मित्रों को 90 लाख गैस कनेक्शन प्रदान किए। मेरा चाय से विशेष लगाव है और बंगाल के चाय श्रमिक मेरे मित्र हैं , जिनके लिए मैंने सामाजिक सुरक्षा योजना लागू की है।''

मोदी कई बार इस बात का उल्लेख कर चुके हैं कि बचपन के दिनों में वह रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चाय बेचा करते थे।

उन्होंने अंदरूनी-बाहरी की बहस को बढ़ावा देने के लिए भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री ने कहा, '' जब लेनिन और मार्क्स में भरोसा करने वाले (वाम दलों के संदर्भ में) और तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टी बंगाल के अंदरूनी दल हैं तो भाजपा बाहरी लोगों की पार्टी कैसे हो सकती है? जिसके प्रेरणास्त्रोत स्वयं श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे।''

उन्होंने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में असली परिवर्तन लाने को प्रतिबद्ध हैं जहां हर वर्ग का विकास हो और घुसपैठ रोकी जाए।

मोदी ने कहा कि असली परिवर्तन तभी होगा, जब युवाओं एवं युवतियों को नौकरियां और बेहतर शिक्षा मिलेगी। साथ ही निवेश आएगा और राज्य के लोगों को काम करने के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, '' भारत माता के आशीर्वाद से हम राज्य को सोनार बांग्ला बनाएंगे।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि बनर्जी खुद को बंगाल की बेटी की तरह पेश करना चाहती हैं, वह भारत की बेटी कब थीं?

तृणमूल कांग्रेस के चुनावी नारे ''खेला होबे'' पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अब तृणमूल कांग्रेस का खेल खत्म और विकास शुरू।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और वाम-कांग्रेस का गठबंधन एक तरफ है और बंगाल की जनता दूसरी तरफ है।

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को लेकर वाम पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, '' वाम दलों ने एक समय में नारा दिया था कि कांग्रेस का काला हाथ तोड़ो। हालांकि, अब काला हाथ सफेद हो चुका है और वाम ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया है।''

उन्होंने ममता बनर्जी पर राज्य में लोकतंत्र को तबाह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों