लाइव न्यूज़ :

ममता ने 2001 के संसद हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: December 13, 2021 14:17 IST

Open in App

कोलकाता, 13 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2001 में संसद पर हुए हमले के दौरान आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी।

बनर्जी ने कहा कि राष्ट्र उनकी सेवा के लिए सदैव उनका आभारी रहेगा।

उन्होंने ट्वीट किया, “ऐसा न हो कि हम भूल जाएं। हमारी संसद की रक्षा के लिए 2001 में आज के दिन अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे सभी बहादुर सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि। आपके सर्वोच्च बलिदान को पूरा देश सलाम करता है। हम आपकी निःस्वार्थ सेवा के लिए सदैव आपके आभारी रहेंगे।”

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने ट्वीट किया, “संसद पर 2001 में हुए हमले के दौरान फर्ज निभाते हुए शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि। उनकी सेवा और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र को पहले रखने के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और समझौता न करने का आह्वान करती है।”

वर्ष 2021 में 13 दिसंबर को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने संसद भवन पर हमला कर दिया था जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी।

जान गंवाने वालों में दिल्ली पुलिस के पांच कर्मी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला कर्मी, संसद भवन के ‘‘वाच एंड वार्ड’’ स्टाफ के दो कर्मी और एक माली शामिल थे। गोलीबारी में घायल एक पत्रकार की बाद में मृत्यु हो गई थी। सभी पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित