लाइव न्यूज़ :

बंगाल के हल्दिया में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ममता के शामिल होने की उम्मीद नहीं

By भाषा | Updated: February 7, 2021 10:40 IST

Open in App

कोलकाता, सात फरवरी पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्धारित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने की उम्मीद नहीं है।

राज्य सचिवालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है लेकिन 23 जनवरी को हुआ ‘‘अपमान’’ इसकी वजह हो सकता है।

गौरतलब है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बनर्जी के भाषण से पहले ‘जय श्रीराम’ के नारे लगे थे जिसे उन्होंने अपना ‘अपमान’ बताया था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भी मौजूद थे।

नारे लगने के बाद बनर्जी ने संबोधन देने से इनकार कर दिया था।

प्रधानमंत्री हल्दिया में तेल, गैस और अवसंरचना क्षेत्र की चार परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री हल्दिया में आज शाम जिस कार्यक्रम में इन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उसमें मैडम (बनर्जी) के शामिल होने की उम्मीद नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया है।

राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ रविवार के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह