लाइव न्यूज़ :

ममता ने की गडकरी से मुलाकात, पश्चिम बंगाल में परियोजनाओं पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: July 29, 2021 15:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां बृहस्पतिवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित करने की कोशिश के तहत राज्य की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर उनके साथ चर्चा की।

सूत्रों ने बताया कि बनर्जी ने इस मुलाकात के दौरान, ताजपुर में गहरे समुद्र के बंदरगाह समेत लंबित सड़क तथा परिवहन परियोजनाओं पर बातचीत की।

बनर्जी, केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के लिए वार्ता की शुरूआत करने को लेकर अभी दिल्ली में हैं।

कोलकाता से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित बंदरगाह में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है और इसके पूरा होने पर पश्चिम बंगाल में रोजगार के 25,000 नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि बनर्जी पेट्रोलियम, विमानन, रेलवे और वाणिज्य जैसे अहम विभागों के मंत्रियों से भी जल्द ही मुलाकात करेंगी।

गडकरी के कार्यालय ने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से आज मुलाकात की। अधिकारियों की उपस्थिति में उन्होंने राज्य में विभिन्न सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की।”

सूत्रों ने यह भी बताया कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण के तहत पश्चिम बंगाल में ग्रामीण सड़कों के निर्माण पर केंद्रीय मंत्री को एक रिपोर्ट भी सौंपी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव