लाइव न्यूज़ :

ममता ने की गडकरी से मुलाकात, पश्चिम बंगाल में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: July 29, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में अपने दौरे के चौथे दिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, द्रमुक नेता कनिमोझी और गीतकार जावेद अख्तर से मुलाकात की।

अख्तर से मुलाकात के दौरान बनर्जी ने अपने चुनावी नारे “खेला होबे” पर उनसे एक गीत लिखने का आग्रह किया। दोपहर में गडकरी से हुई मुलाकात में बनर्जी ने वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित करने की कोशिश के तहत राज्य की अवसंरचनात्मक परियोजनाओं पर चर्चा की।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि अच्छा होगा अगर पश्चिम बंगाल में इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन उद्योग स्थापित हो जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की सीमा बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और पूर्वोत्तर राज्यों से लगती है इसलिए वहां अच्छी सड़कों की आवश्यकता है।

सूत्रों ने बताया कि बनर्जी ने इस मुलाकात के दौरान, ताजपुर में गहरे समुद्र के बंदरगाह समेत लंबित सड़क तथा परिवहन परियोजनाओं पर बातचीत की। बनर्जी, केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के इरादे से बातचीत के लिए अभी दिल्ली में हैं।

कोलकाता से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित बंदरगाह में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है और इसके पूरा होने पर पश्चिम बंगाल में रोजगार के 25,000 नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “नितिन गडकरी ने मुझे अपने मुख्य सचिव को भेजने को कहा है। उनके महानिदेशक, लोक निर्माण मंत्री, सचिव, परिवहन सचिव और वह भी वहां होंगे। मेरे मुख्य सचिव शुक्रवार को बैठक के लिए आज दिल्ली आ रहे हैं। गडकरी जी की सुविधा के लिए मैं अपने मुख्य सचिव को उनसे मुलाकात करने के लिए भेज दूंगी।”

बैठक के बाद बनर्जी ने कहा, “मैंने गडकरी जी से अनुरोध किया है कि अच्छा होगा यदि इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए हमारे राज्य में उत्पादन उद्योग स्थापित हों। बंगाल की सीमा बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और पूर्वोत्तर राज्यों से लगती है इसलिए हमें अच्छी सड़कें चाहिए।”

सूत्रों ने बताया कि बनर्जी पेट्रोलियम, विमानन, रेलवे और वाणिज्य जैसे अहम विभागों के मंत्रियों से भी जल्दी ही मुलाकात करेंगी।

गडकरी के कार्यालय ने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से आज मुलाकात की। अधिकारियों की उपस्थिति में उन्होंने राज्य में विभिन्न सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की।”

सूत्रों ने यह भी बताया कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण के तहत पश्चिम बंगाल में ग्रामीण सड़कों के निर्माण पर केंद्रीय मंत्री को एक रिपोर्ट भी सौंपी। इसके बाद बनर्जी ने द्रमुक सांसद कनिमोझी से मुलाकात की और तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

शाम को जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी। अख्तर और आजमी ने कलाकारों को रॉयल्टी सुनिश्चित करने वाले विधेयक का समर्थन करने के लिए बनर्जी को धन्यवाद दिया।

“खेला होबे” के नारे पर सवाल किये जाने पर अख्तर ने कहा कि इस नारे को अब और प्रचार की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, “यह बहस के परे जा चुका है।” अख्तर के बगल में खड़ी बनर्जी ने कहा, “खेला होबे पर आपको एक गीत की रचना करनी है।” बनर्जी शुक्रवार को दिल्ली से वापस जाएँगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह