लाइव न्यूज़ :

ममता टीकाकरण कार्यक्रम का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रही हैं : विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: January 16, 2021 21:39 IST

Open in App

कोलकाता, 16 जनवरी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की, राज्य में कम टीके भेजने के उनके आरोप को लेकर आलोचना की और विधानसभा चुनावों से पहले उन पर टीकाकरण कार्यक्रम का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

बनर्जी ने टीकाकरण प्रक्रिया के लिए पश्चिम बंगाल में ‘‘अपर्याप्त’’ संख्या में कोविड-19 के टीके की आपूर्ति को लेकर नाखुशी जताई थी।

विजयवर्गीय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उन्हें हर चीज का राजनीतिकरण बंद करना चाहिए। किसी भी राज्य ने शिकायत नहीं की, केवल वह इस बारे में शिकायत कर रही हैं। विधानसभा चुनावों से पहले वह मुद्दे का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रही हैं।’’

294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा के चुनाव इस वर्ष अप्रैल-मई में होने वाले हैं।

विजसवर्गीय ने बनर्जी से कहा कि वह स्पष्ट करें कि क्या राज्य या केंद्र नि:शुल्क टीका मुहैया करा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले उन्होंने कहा कि वह नि:शुल्क टीका मुहैया कराएंगी। केंद्र पहले ही कह चुका है कि वह नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराएगा लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार श्रेय लेने के लिए कूद पड़ी।’’

राज्य में कम टीके भेजने के बनर्जी के आरोप के बारे में पूछने पर उन्होंने इसे निराधार बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोप निराधार हैं। अगर टीके कम पड़ रहे हैं तो इसलिए कि टीएमसी के नेता और विधायक टीका लगवाने के लिए लाइन में खड़े हैं।’’

टीकाकरण प्रक्रिया के लिए पश्चिम बंगाल में ‘‘अपर्याप्त’’ संख्या में कोविड-19 के टीके भेजे जाने पर नाखुशी जताते हुए बनर्जी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर उनकी सरकार राज्य के लोगों को नि:शुल्क टीका देगी।

बनर्जी ने कहा कि उन्होंने ‘‘केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि पर्याप्त संख्या में टीके की आपूर्ति करें ताकि न केवल अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ताओं बल्कि पश्चिम बंगाल के सभी लोगों को टीका मुहैया कराया जा सके।’’

तृणमूल कांग्रेस के दो विधायकों -- रबिन्द्रनाथ चटर्जी और सुभाष मंडल ने पूर्वी वर्धमान जिले में शनिवार को टीका लगवाया जिसके बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता