लाइव न्यूज़ :

ममता ‘असहिष्णुता’ का पर्याय हैं : नड्डा

By भाषा | Updated: December 9, 2020 16:40 IST

Open in App

कोलकाता, नौ दिसंबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर “असहिष्णुता” का पर्याय होने का आरोप लगाया और राज्य में 200 से ज्यादा सीटों के साथ अगली सरकार बनाने का भरोसा जताया।

पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर यहां आए नड्डा ने प्रदेश में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और देश में अन्य दलों की “वंशवाद की राजनीति” की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के लिये “पार्टी ही परिवार है।”

राज्य के विभिन्न जिलों में पार्टी के नौ कार्यालयों का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा, “श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अनुशासन और सहिष्णुता के बारे में जो कहा था मैं आज उसे याद करना चाहूंगा…वह बंगाल में मौजूदा स्थिति में बेहद प्रासंगिक है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिये…आपका नाम असहिष्णुता है।”

नड्डा ने टीएमसी सरकार पर “अल्पसंख्यक तुष्टिकरण” का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भगवा दल 2021 के चुनावों में 200 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में आएगा और टीएमसी का ‘सफाया’ हो जाएगा।

उन्होंने कहा, “जब पूरा देश ‘भूमि पूजन’ (अयोध्या में राम मंदिर का) देख रहा था तब ममता बनर्जी ने पांच अगस्त को पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन लगा दिया जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को इस मौके पर शिरकत से रोका जा सके।”

उन्होंने कहा, “इसके बिल्कुल विपरीत, 31 जुलाई को बकरीद के मौके पर लॉकडाउन हटा लिया गया था। यह दिखाता है कि प्रदेश सरकार की नीतिया तीष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित हैं।”

राज्य के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के व्यापक जन संपर्क अभियान के तहत नड्डा आज यहां बनर्जी के घर के नजदीक कालीघाट इलाके में भाजपा के घर-घर संपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे।

भाजपा के ‘आर नोई अन्याय’ (और अन्याय नहीं) अभियान के तहत “गृह संपर्क अभियान” के दौरान नड्डा गिरीश मुखर्जी रोड पर स्थित घरों में जाएंगे।

नड्डा बाद में प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और उपाध्यक्ष मुकुल रॉय भी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह