लाइव न्यूज़ :

पार्टी की जमीन खिसकने से डर गई हैं ममता : भाजपा

By भाषा | Updated: January 18, 2021 20:04 IST

Open in App

कोलकाता, 18 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस को डर लग रहा है कि उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गयी है, इसलिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अचानक घोषणा की कि वह नंदीग्राम से आगामी विधानसभा चुनाव लडेंगी।

पूरबा मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में विशेष आर्थिक क्षेत्र के निर्माण के लिए तत्कालीन वाममोर्चा सरकार द्वारा ‘जबरन’ भूमि अधिग्रहण के विरूद्ध जबर्दस्त जनांदोलन हुआ था । उसके बाद ही बनर्जी, 2011 में सत्तासीन हुई थीं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर में हार भांप गयी हैं। इसलिए उन्होंने अचानक घोषणा की कि वह नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन वह वहां भी हारेंगी। तृणमूल कांग्रेस हर जगह हारेगी। ’’

पिछले चुनाव में बनर्जी दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर से चुनाव लड़ी थीं और नंदीग्राम राजनीतिक दिग्गज शुभेंदु अधिकारी का गढ़ है। अधिकारी हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले दिन में नंदीग्राम में एक जनसभा में कहा था, ‘‘ यदि संभव हुआ तो मैं भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगहों से चुनाव लडूंगी। यदि मैं भवानीपुर से चुनाव नहीं लड़ पायी तो कोई और वहां से चुनाव लड़ेगा।’’

जब घोष से पूछा गया कि क्या अधिकारी भवानीपुर से भाजपा प्रत्याशी होंगे , तब उन्होंने रोडशो के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह पार्टी को तय करना है कि कौन सा उम्मीदवार किस निर्वाचन क्षेत्र में उतारा जाएगा।’’

रोडशो के दौरान टॉलीगंज में चारू मार्केंट के पास भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव की घटना का जिक्र करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ तृणमूल कांगेस अपने राजनीतिक विरोधियों के विरूद्ध केवल ‘हमला और मामला’ की राजनीति समझती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे