लाइव न्यूज़ :

अल्पसंख्यक वोट बैंक खोने के डर से ममता आपा खो बैठी हैं : एआईएमआईएम

By भाषा | Updated: November 20, 2019 04:51 IST

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष जमीरुल हसन ने कहा 'हम पिछले संसदीय चुनाव के लिए तैयार थे लेकिन हमारे अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हमें चुनाव न लड़ने के लिए कहा क्योंकि अल्पसंख्यक वोट बंट सकते थे और टीएमसी उम्मीदवार अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में हार सकते थे।’

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘‘अल्पसंख्यक कट्टरता’’ वाले बयान के लिए उन पर निशाना साधते हुए एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष जमीरुल हसन ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में अपनी पैठ बढ़ा रही है जिससे तृणमूल कांग्रेस प्रमुख आपा खो बैठी हैं ‘‘क्योंकि उनकी राजनीति अल्पसंख्यक वोट बैंक के इर्द-गिर्द घूमती है।’’

हसन ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पश्चिम बंगाल में 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने फोन पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम पिछले संसदीय चुनाव के लिए तैयार थे लेकिन हमारे अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हमें चुनाव न लड़ने के लिए कहा क्योंकि अल्पसंख्यक वोट बंट सकते थे और टीएमसी उम्मीदवार अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में हार सकते थे।’’ हसन ने कहा कि बनर्जी अपना आपा खो बैठी हैं क्योंकि एआईएमआईएम बंगाल में खासतौर से सीमावर्ती जिलों में अपनी पैठ बढ़ा रही है।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं