लाइव न्यूज़ :

हमेशा समर्थन करने वाली कांग्रेस को नीचा दिखा रहीं हैं ममता: चौधरी

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:00 IST

Open in App

कोलकाता, 14 नवंबर कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी पर ‘एहसान फरामोश’ होने का आरोप लगाया और दावा किया कि संकीर्ण राजनीतिक मानसिकता के चलते वह कांग्रेस को नीचा दिखाने का प्रयास कर रही हैं जिसने अतीत में उनका हमेशा समर्थन किया।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने बनर्जी को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में पहचान दी थी और पश्चिम बंगाल में 2011 में मुख्यमंत्री बनने के लिए उनका समर्थन किया था।

गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में बनर्जी रेल मंत्री थीं और जब वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं तो कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस की सहयोगी पार्टी थी।

तेल और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कोलकाता में आयोजित पार्टी की एक रैली में चौधरी ने कहा, ‘‘क्या आपको लगता है कि 2011 में पश्चिम बंगाल में तृणमूल के सत्ता में आने में कांग्रेस का कोई योगदान नहीं था? क्या आपको लगता है कि गांधी परिवार की आपके राजनीतिक करियर में कोई भूमिका नहीं है?’’

बनर्जी का नाम लिए बिना चौधरी ने कहा कि उन्हें कांग्रेस को नीचा दिखाकर कुछ नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समर्थन के बिना नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से हटाने का बनर्जी का सपना सच नहीं होगा।

बहरामपुर से सांसद चौधरी ने कहा, ‘‘क्या आप मोदी को सत्ता से हटाने के लिए गंभीर हैं?’’ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के प्रखर आलोचक चौधरी ने 31 अक्टूबर को भी यह दावा किया था कि कांग्रेस ने हमेशा बनर्जी का समर्थन किया और अब वह भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही हैं।

रविवार की रैली में उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन महीने में हमारी पार्टी की बार-बार आलोचना करने के बाद हाल में उत्तर भारत के कुछ राज्यों में चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद वह चुप हो गई हैं। देश के लोगों ने तृणमूल को दिखाया है कि वे कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल