लाइव न्यूज़ :

अपनी असफलताओं के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहरा रहीं हैं ममता : भाजपा

By भाषा | Updated: May 20, 2021 20:47 IST

Open in App

कोलकाता 20 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कोविड-19 की चुनौती से निपटने में उनके नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार असफल रही है जिसे छिपाने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दोषारोपण कर रही हैं।

घोष ने कहा कि बनर्जी राज्य में कोविड-19 जैसी महामारी की चुनौती से निपटने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं का निर्माण करने में नाकामयाब रहीं हैं और इसके लिए बेवजह प्रधानमंत्री को दोष दे रहीं हैं।

देश में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री के साथ मुख्यंत्रियों और जिलाधिकारियों की आज एक बैठक हुई। इस बैठक के बाद बनर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बैठक में उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक हितों के कारण सही समय पर लॉकडाउन नहीं लगाया और एक विशेष समुदाय के पर्व के समाप्त होने का इंतजार किया। इसके कारण स्थिति और खराब हो गयी।

घोष ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ राज्य में स्वास्थ्य सेवा का बुनियादी ढांचा पूरी तरह से चरमरा गया है, जिसे छिपाने के लिए मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार, प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश पर दोषारोपण कर रहीं हैं। ’’

भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में दवाइयों, अस्पतालों में बिस्तरों और पृथकवास केन्द्रों की भारी कमी है। राज्य सरकार स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड से सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण मुहैया कराने में भी असफल रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दिसंबर में राज्य में कोविड-19 के मरीजों के लिए 13,588 बिस्तर थे, जिन्हें घटाकर अप्रैल में 7,776 कर दिया गया। यदि मुख्यमंत्री दूसरी लहर के बारे में जानतीं थीं तो बिस्तरों की संख्या कम क्यों की गयी।

इससे पहले बनर्जी ने प्रधानमंत्री की बृहस्पतिवार को हुई बैठक को ‘सुपर फ्लॉप’ करार देते हुए कहा कि उन्हें और अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बोलने नहीं दिया गया जो उनके अपमान के समान है।

बनर्जी ने यह दावा भी किया कि केवल भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठक में बोलने दिया गया, जबकि दूसरों को ‘कठपुतली’ बनाकर रख दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे