लाइव न्यूज़ :

ममता ने कूचबिहार में मेडिकल कॉलेज परिसर, नये पुलिस बटालियन का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:56 IST

Open in App

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल), 15 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर का उद्घाटन किया और कहा कि इस सुविधा से स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा किया गया है।

बनर्जी ने कहा कि महाराजा दीपेंद्र नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का काम फरवरी 2019 में 25 एकड़ भूमि पर शुरू किया गया था।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने 250 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज बनवाया है जिसमें 100 छात्रों का नामांकन हो सकता है, जो डॉक्टर बनकर राज्य की सेवा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 संकट से निपटने में पिछले नौ महीने के दौरान जूनियर डॉक्टरों की भूमिका की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘जूनियर डॉक्टर कोविड योद्धा के तौर पर रोगियों का सहयोग करने के लिए काम कर रहे हैं। वे अपने स्वास्थ्य को जोखिम में डालकर शानदार काम कर रहे हैं।’’

बनर्जी ने इस अवसर पर रिमोट कंट्रोल के माध्यम से पश्चिम बंगाल पुलिस की नयी बटालियन का उद्घाटन किया जिसका मुख्यालय मेखलीगंज में होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय राजबंगशी आबादी लंबे समय से जिले में ‘नारायणी’ बटालियन की स्थापना के लिए सरकार से आग्रह कर रही थी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी में गोरखा बटालियन और झाड़ग्राम में जंगलमहल बटालियन का जल्द ही गठन किया जाएगा। नये दस्ते में कम से कम 3500 कर्मियों की भर्ती की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह