ममता ने कोलकाता पुलिस द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: October 10, 2021 22:24 IST2021-10-10T22:24:51+5:302021-10-10T22:24:51+5:30

Mamta inaugurates Durga Puja organized by Kolkata Police | ममता ने कोलकाता पुलिस द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का किया उद्घाटन

ममता ने कोलकाता पुलिस द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का किया उद्घाटन

कोलकाता, 10 अक्टूबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को शहर में तीन दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया जिसमें कोलकाता पुलिस की अलीपुर बॉडीगार्ड लाइंस द्वारा आयोजित पूजा भी शामिल रही।

मुख्यमंत्री छह अक्टूबर से पूजा पंडालों का उद्घाटन कर रही हैं और उन्होंने अभी तक शहर में 40 से अधिक दुर्गा पूजा में उपस्थित होकर उनका उद्घाटन किया है।

बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार पुलिस बल के मेहनती कर्मियों को विशाल पैमाने पर पूजा आयोजित करने के लिए प्रेरित करती है ताकि कानून प्रर्वतकों के परिवार त्योहारों के जश्न से अछूते न रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘कोलकाता पुलिस बॉडीगार्ड लाइंस पूजा ने रेड रोड कार्निवल में भी भाग लिया। मैं उम्मीद करती हूं कि चौबीसों घंटे कड़ी मेहनत करने वाले लोगों को उचित तरीके से अपने परिवारों और मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिले।’’

मुख्यमंत्री दक्षिण कोलकाता में एक वृद्धाश्रम ‘नबनीर’ भी गयी जहां उसमें रहने वाले लोगों ने दुर्गा पूजा का आयोजन किया था। बनर्जी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी फिरहाद हाकिम और इंद्रनील सेन भी थे।

उन्होंने दक्षिण कोलकाता में सुरुची सांघा पूजा का भी उद्घाटन किया जिसका आयोजन उनके वफादार माने जाने वाले और मंत्रिमंडल के सहकर्मी अरुप बिस्वास ने किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mamta inaugurates Durga Puja organized by Kolkata Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे