लाइव न्यूज़ :

ममता ने 26वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उदघाटन किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:41 IST

Open in App

कोलकाता, आठ जनवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 26 वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) का शुक्रवार को डिजिटल माध्यम से उदघाटन किया। साथ ही, उन्होंने कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ राज्य के सिनेमाघरों को अब पूरी सीट भरकर चलाने की अनुमति दे दी।

उदघाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता एवं बंगाल के ब्रांड अंबेसडर शाहरूख खान मुंबई से डिजिटल माध्यम से शरीक हुए।

महान फिल्मकार सत्यजीत रे की फिल्म ‘अपुर संसार’ महोत्सव के दौरान दिखाये जाने वाली पहली फिल्म होगी, जिसमें 45 देशों की 131 फिल्मों की 13 जनवरी तक ‘स्क्रीनिंग’ की जाएगी।

ममता ने राज्य सचिवालय से उदघाटन भाषण देते हुए सिनेमाघर मालिकों से थियेटरों में नियमित रूप से वायरस रोधी रसायनों का छिड़काव करने सहित सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुपालन करने को कहा।

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय सिनेमाघरों में शत प्रतिशत सीटें भरने के संबंध में एक अधिसूचना जारी करेंगे। अभी 50 प्रतिशत सीटें ही भरने की अनुमति है।

ममता ने कहा कि महामारी की स्थिति के बावजूद राज्य सरकार 26 वें केआईएफएफ की मेजबानी छोटे स्तर पर कर रही है, जबकि ऐसे समय में अन्य फिल्म महोत्सवों के कई आयोजकों ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं।

ममता ने अभिनेता सौमित्र चटर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी पिछली साल कोविड बाद होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के चलते मृत्यु हो गई थी।

ममता ने खान को रक्षा बंधन और अगले साल केआईएफएफ के दौरान राज्य की यात्रा पर आने का न्योता दिया है, जिसके लिए खान ने हामी भरी है।

खान 2011 से फिल्म महोत्सव में शरीक होते रहे हैं लेकिन महामारी की स्थिति के चलते इस साल कोलकाता की यात्रा पर नहीं आ सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह