कोविड-19 पर केंद्र की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में ममता ने हिस्सा नहीं लिया

By भाषा | Updated: April 23, 2021 13:35 IST2021-04-23T13:35:19+5:302021-04-23T13:35:19+5:30

Mamta did not participate in the meeting with the Chief Ministers of the Center on Kovid-19 | कोविड-19 पर केंद्र की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में ममता ने हिस्सा नहीं लिया

कोविड-19 पर केंद्र की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में ममता ने हिस्सा नहीं लिया

कोलकाता, 23 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोविड-19 की स्थिति को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में हिस्सा नहीं लिया। सूत्रों ने इस बारे में बताया।

सूत्रों ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होने वाली समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

बनर्जी इससे पहले पहले भी ऐसी ही बैठकों में शामिल नहीं हुईं क्योंकि वह राज्य में मौजूदा विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त थीं।

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर समन्वयकों की गतिविधि पर नजर रखने और निगरानी के लिए बंधोपाध्याय के नेतृत्व में छह सदस्यीय शीर्ष कार्य बल का गठन किया है।

राज्य में बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 7,00,904 और मरने वालों की संख्या 10,766 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mamta did not participate in the meeting with the Chief Ministers of the Center on Kovid-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे