लाइव न्यूज़ :

ममता ने बंदरगाह बनाने में सहयोग नहीं किया, बंगाल से ऑटोमोबाइल कंपनी को भगाया : गडकरी

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:03 IST

Open in App

इगरा (पश्चिम बंगाल), 15 मार्च केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दावा किया कि तेजपुर में प्रस्तावित बंदरगाह को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार केंद्र का सहयोग नहीं कर रही है। साथ ही राज्य से एक ऑटोमोबाइल कंपनी को भगा रही है।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के इगरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जिन दलों ने राज्य में शासन किया वे लोगों की आकांक्षाएं पूरी करने में विफल रहे और गरीबी तथा बेरोजगारी नहीं दूर कर पाए।

गडकरी ने कहा, ‘‘परिवहन मंत्री के तौर पर मैंने नंदीग्राम में एक बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी को लाने का प्रयास किया, लेकिन तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने कंपनी को भगा दिया।’’

उन्होंने कहा कि जहाजरानी मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल में उन्होंने जिले के तेजपुर में बंदरगाह बनाने की पहल की थी।

गडकरी ने आरोप लगाया, ‘‘अगर बंदरगाह बन गया होता तो हजारों युवकों को रोजगार मिलता। लेकिन हमें पश्चिम बंगाल सरकार से सहयोग नहीं मिला।’’

मंत्री ने कहा कि केंद्र ने सागरमाला परियोजना के तहत राज्य को 33 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया ताकि बंदरगाहों का आधुनिकीकरण किया जा सके, संपर्क मार्ग में सुधार लाया जा सके और बंदरगाह आधारित औद्योगिक विकास किए जा सकें।

गडकरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने कांग्रेस, माकपा और तृणमूल कांग्रेस को राज्य में शासन करने का मौका दिया लेकिन उनमें से सभी विफल रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘अब राज्य के लोगों ने बदलाव लाने और भाजपा को सत्ता सौंपने का निर्णय किया है। मुझे विश्वास है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में अगली सरकार बनाएगी।’’

गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में विकास होगा क्योंकि यहां और केंद्र में भाजपा की सरकार होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो