लाइव न्यूज़ :

ममता ने अपने अहं के लिये बंगाल में प्रधानमंत्री किसान योजना को लागू नहीं होने दिया: नड्डा

By भाषा | Updated: February 6, 2021 17:37 IST

Open in App

मालदा (पश्चिम बंगाल), छह फरवरी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपने अहं को संतुष्ट करने के लिये राज्य के किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना से वंचित करने का आरोप लगाया।

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ शनिवार को किसान यूनियनों के राष्ट्रव्यापी चक्का जाम के दिन नड्डा ने एक बार फिर दोहराया कि नरेन्द्र मोदी सरकार किसान समुदाय के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी पूछा कि ''जय श्रीराम'' के नारों को लेकर बनर्जी आपा क्यों खो देती हैं।

नड्डा ने दावा किया कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी राज्य के किसानों के बीच तेजी से अपनी जमीन खो रही है और इस बात का एहसास होने के बाद ही बनर्जी ने सूबे में पीएम किसान सम्मान निधि योजना लागू करने का फैसला किया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी के पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने के बाद उनको न्याय दिलाया जाएगा।

नड्डा ने एक माह तक चलने वाले पार्टी के ''कृषक सुरक्षा अभियान'' और ''एक मुट्ठी चावल'' के अंतिम चरण में शिरकत करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने बनर्जी और उनकी पार्टी को विधानसभा चुनाव में ''नमस्ते और टाटा'' कहने का मन बना लिया है।

इन अभियानों की शुरुआत पश्चिम बंगाल की किसान बिरादरी को भाजपा के पक्ष में एकजुट करने के उद्देश्य से की गई थी।

नड्डा ने आरोप लगाया, ''ममता दी ने बंगाल के किसानों को पीएम किसान योजना के लाभों से वंचित करके अन्याय किया। उन्होंने अपने अहं को संतुष्ट करने के लिये यह कल्याणकारी योजना लागू नहीं होने दी। अब जब बंगाल के किसानों को खुद यह महसूस हुआ कि योजना लागू होनी चाहिये, तब जाकर उन्होंने कहा कि इसे लागू करेंगी। 70 लाख किसान दो साल से सालाना छह हजार रुपये की मदद से वंचित हैं।''

उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ''आज जब बंगाल के करीब 25 लाख किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिये केन्द्र सरकार को आवेदन भेजे तब जाकर ममता जी ने कहा कि वह इसे लागू करेंगी। ममता जी चुनाव आने वाले हैं, अब बहुत देर हो चुकी है।''

भाजपा अध्यक्ष ने मालदा के शाहपुर गांव में ''कृषक सुरक्षा सह-भोज'' के तहत किसानों के साथ भोजन भी किया। उन्हें खिचड़ी और सब्जी परोसी गई।

नड्डा ने कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में 23 जनवरी को हुई घटना की ओर इशारा करते हुए कहा, ''मैं जब यहां आया तो जय श्रीराम के नारे के साथ मेरा अभिवादन किया गया। लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि ममता बनर्जी इसे सुनने के बाद गुस्सा क्यों हो जाती हैं।''

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में जय श्रीराम के नारे लगने के बाद ममता बनर्जी ने भाषण देने से इनकार कर दिया था।

नड्डा ने ''जय श्री राम'' के नारों के बीच मालदा में रोड शो भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे