लाइव न्यूज़ :

ममता ने ‘नेताजी द्वारा परिकल्पित’ योजना आयोग को खत्म करने को लेकर केंद्र की आलोचना की

By भाषा | Updated: January 23, 2021 15:14 IST

Open in App

कोलकाता, 23 जनवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने योजना आयोग को खत्म करने के लिए शनिवार को केंद्र की आलोचना की। उनके मुताबिक, इस आयोग की परिकल्पना नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी।

नेताजी सुभाष चंद्र की 125वीं जयंती पर यहां स्थित नेताजी भवन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनर्जी ने बोस को ऐसी हस्ती बताया जिन्होंने देश के सभी समुदायों की एकता की वकालत की।

उन्होंने नेताजी की जयंती 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की।

बनर्जी ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा, ‘‘क्यों योजना आयोग को भंग किया गया जिसकी परिकल्पना नेताजी ने आजाद भारत के लिए की थी?क्यों नेताजी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की हमारी सरकार की मांग अब भी लंबित है? ’’

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार ने योजना आयोग को भंग कर उसके स्थान पर नीति आयोग का गठन किया था।

बनर्जी ने कहा, ‘‘हम केवल चुनाव से पहले नेताजी को याद नहीं करते। वह हमारे दिलों में 365 दिन रहते हैं। हम उनके परिवार के संपर्क में हैं।’’

उन्होंने कहा कि रवींद्र नाथ टैगोर ने नेताजी को ‘देशनायक’ बताया था।

बनर्जी ने कहा, ‘‘हम उनकी जयंती को ‘देशनायक दिवस’ के रूप में मना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित