लाइव न्यूज़ :

साक्षरता सूचकांक में पश्चिम बंगाल के पहला स्थान हासिल करने पर ममता ने दी बधाई

By भाषा | Updated: December 17, 2021 15:39 IST

Open in App

कोलकाता, 17 दिसंबर देश में ‘आधारभूत साक्षरता एवं गणना सूचकांक’ में ‘बड़े राज्यों’ की श्रेणी में पश्चिम बंगाल के शीर्ष स्थान हासिल करने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को शिक्षकों, अभिभावकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

बनर्जी ने ट्विटर पर इससे संबंधित खबर साझा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने लिखा, ''पश्चिम बंगाल के लिये बड़ी खबर। हमने आधारभूत साक्षरता एवं गणना सूचकांक में पहला स्थान हासिल किया है। मैं सभी शिक्षकों, अभिभावकों और हमारे शिक्षा विभाग के सदस्यों को इस शानदार उपलब्धि के लिये बधाई देती हूं।''

पश्चिम बंगाल देश में 10 साल से कम उम्र के बच्चों में साक्षरता के संकेतक ‘आधारभूत साक्षरता और गणना सूचकांक’ में ‘बड़े राज्यों’ की श्रेणी में सबसे ऊपर और बिहार सबसे नीचे रहा। इसके तहत क्षेत्रों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया था- बड़े राज्य, छोटे राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और पूर्वोत्तर।

‘इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पिटीटिवनेस' द्वारा ‘आधारभूत साक्षरता और गणना पर सूचकांक' के संबंध में रिपोर्ट तैयार की गई और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) अध्यक्ष बिबेक देबरॉय द्वारा जारी की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे