ममता ने मशहूर पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर शोक जताया
By भाषा | Updated: December 5, 2021 12:30 IST2021-12-05T12:30:46+5:302021-12-05T12:30:46+5:30

ममता ने मशहूर पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर शोक जताया
कोलकाता, पांच दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया।
विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने दिल्ली के एक अस्पताल में 67 वर्षीय दुआ का शनिवार को निधन होने की जानकारी दी थी।
बनर्जी ने बांग्ला में दिए एक बयान में कहा, “मैं प्रख्यात पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती हूं। उन्होंने लंबे समय तक सफलता की छाप छोड़ी। वह टेलीविजन पर समाचार पढ़ने के पथप्रदर्शकों में से एक थे।”
बयान में कहा गया, “वह एक निडर पत्रकार थे, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में और समाज में उनके योगदान के लिए 2008 में पद्मश्री मिला था।”
उन्होंने दुआ की दो बेटियों और उनके परिवार के अन्य सदस्यों तथा उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।