लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के पीछे ममता, भाजपा करेगी आत्ममंथन: विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: May 2, 2021 16:08 IST

Open in App

कोलकाता, दो मई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिये चल रही मतगणना के बीच भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिया और कहा कि उनकी पार्टी चुनावी नतीजों पर आत्ममंथन करेगी।

इससे पहले, उन्होंने दावा किया था कि शुरुआती रुझान अंतिम चुनावी नतीजों की ओर संकेत नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा की जीत का भरोसा जताया था।

भाजपा के पश्चिम बंगाल के प्रभारी विजयवर्गीय ने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन कर पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में जानकारी ली।

भाजपा महासचिव ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और सांसद लॉकेट चटर्जी के मतगणना में पीछे रहने पर आश्चर्य जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी की वजह से जीती। ऐसा लग रहा है कि लोगों ने दीदी को पसंद किया। क्या गलती हुई, हम इसकी समीक्षा करेंगे। क्या कोई संगठनात्मक कमी रह गई या चेहरे का अभाव कारण रहा या बाहरी-भीतरी की बहस। हम देखेंगे क्या गलती हुई।’’

अभी तक आए मतगणना के रुझान संकेत कर रहे हैं कि ममता बनर्जी सत्ता की हैट्रिक लगा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस 201 सीटों पर आगे है जबकि 82 सीटों पर भाजपा आगे है। राज्य की 294 सीटों में से 292 सीटों पर मतदान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह