लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी का कार्यक्रम अंतिम समय में रद्द, टीएमसी ने जताई नाराजगी

By भाषा | Updated: December 2, 2020 20:17 IST

Open in App

कोलकाता, दो दिसंबर ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेटिंग सोसाइटी ने बुधवार को अप्रत्याशित ''परिस्थितियों'' का हवाला देकर अंतिम समय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्तावित डिजिटल संबोधन को स्थगित कर दिया, जिससे सत्तारूढ़ टीएमसी भौंहें तन गईं।

बनर्जी दोपहर करीब ढाई बजे ' द ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेट' को संबोधित करने वाली पहली भारतीय महिला मुख्यमंत्री बनने वाली थीं, लेकिन आयोजकों ने करीब 1 बजकर 50 मिनट पर कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

राज्य के गृह विभाग ने ट्विटर पर लिखा, ''आज दोपहर अचानक आयोजकों ने अंतिम समय में कार्यक्रम स्थगित करके उसमें बदलाव का अनुरोध किया!''

विभाग ने कहा, ''आयोजकों की ओर से टेलीफोन पर अनुरोध किया गया। उन्होंने इसके लिये तत्काल पैदा हुईं अप्रत्याशित परिस्थितियों का हवाला दिया। ऑक्सफोर्ड यूनियन का आज का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।''

इस घटनाक्रम से नाराज टीएमसी नेतृत्व ने दावा किया कि यह फैसला लेने के लिये आयोजकों पर ''राजनीतिक दबाव'' डाला गया होगा।

टीएमसी के एक वरिष्ठ सांसद ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''यह अभूतपूर्व है...महीनों पहले तय हो चुके कार्यक्रम को इसके शुरु होने से कुछ ही मिनट पहले रद्द कर दिया गया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के उनके कार्यक्रमों और विदेश यात्राओं के अंतिम समय पर रद्द किया जा चुका है।''

उन्होंने कहा, ''ममता बनर्जी के संबोधन को रोकने के लिये ऊपरी स्तर से पूरा दम-खम लगाया गया होगा। हम ऐसी राजनीति की निंदा करते हैं।''

इससे पहले, 2018 में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर शिकागो में बनर्जी के एक कार्यक्रम, चीन की प्रस्तावित यात्रा और दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में उनके संबोधन को अंतिम समय में रद्द कर दिया गया था।

ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेटिंग सोसाइटी ने ''खेद'' प्रकट करते हुए सरकार को भेजे ई-मेल में लिखा, ''हमारे दर्शकों ने बेशुमार प्रश्न भेजे और हम उन प्रश्नों का चुनाव कर रहे हैं। कभी-कभी हालात पर आपका बस नहीं चलता।''

राज्य के सचिवालय के सूत्रों ने कहा कि बनर्जी संबोधन के दौरान 'कन्याश्री', 'रूपाश्री', 'कृषक बंधू' और 'दुआरे बांग्ला' जैसी अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर बोलने वाली थीं।

सूत्रों ने कहा कि उन्हें जुलाई में निमंत्रण मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह