लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी की हालत स्थिर, उपचार का हो रहा असर

By भाषा | Updated: March 12, 2021 12:15 IST

Open in App

कोलकाता, 12 मार्च नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में संतोषजनक प्रगति हुई है। डॉक्टरों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

सरकारी अस्पताल एसएसकेएम के डॉक्टरों ने बताया कि बनर्जी को रात में अच्छी नींद आयी ओर उपचार का भी अच्छा असर हो रहा है। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के समय अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर धक्का दिए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस अघ्यक्ष को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक वरिष्ठ डॉक्टर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमारी टीम उनकी हालत की समीक्षा करेगी। बायें पैर पर लगाया गया अस्थायी प्लास्टर भी काटकर देखा जाएगा कि चोट ठीक हुई है या नहीं। कुछ चिकित्सकीय जांच भी की जाएगी।’’

डॉक्टर ने कहा कि उनके बायें पैर के टखने की सूजन घट रही है और अब उन्हें गर्दन, कंधे और कमर में ज्यादा दर्द नहीं हो रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘बनर्जी को जिस तरह की चोट लगी है उस स्थिति में मरीजों को हम तीन से चार हफ्ते तक आराम के लिए कहते हैं।’’

डॉक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री व्हीलचेयर का भी इस्तेमाल कर पाएंगी।

क्या बनर्जी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी यह पूछे जाने पर डॉक्टर ने कहा कि टीम शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य का विश्लेषण करेगी और इसके मुताबिक फैसला करेगी।

कथित हमले के बाद गिरने से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के बायें पैर और कमर में चोट लग गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया