लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी 30 नवंबर से तीन दिवसीय दौरे पर मुंबई जाएंगी

By भाषा | Updated: November 29, 2021 20:10 IST

Open in App

कोलकाता, 29 नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 30 नवंबर से तीन दिवसीय दौरे पर मुंबई जाएंगी। इस दौरान वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करेंगी।

ममता एक दिसंबर को मुंबई में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगी और उन्हें अगले साल अप्रैल में होने वाले बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बंगाल वैश्विक कारोबारी सम्मेलन) में आमंत्रित करेंगी।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी कल से मुंबई के तीन दिवसीय दौरे पर होंगी। वह राकांपा प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक करेंगी। मुख्यमंत्री का लक्ष्य राज्य में निवेश आकर्षित करना भी है।’’

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले सप्ताह ममता बनर्जी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा