लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी शुक्रवार को केन्द्र सरकार की बैठक में शामिल नहीं होंगी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 21:29 IST

Open in App

कोलकाता, 23 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों के तहत अगले साल 15 अगस्त को दार्शनिक और क्रांतिकारी नेता ऋषि अरबिंदो की जयंती मनाने के तरीकों पर चर्चा के लिए केंद्र द्वारा 24 दिसंबर को बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होंगी।

उनका फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की ऑनलाइन बैठक के दौरान बनर्जी को बोलने का मौका नहीं दिए जाने के एक दिन बाद आया है।

बनर्जी सरकारी अधिकारियों, शिक्षाविदों और प्रमुख हस्तियों की एक बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अगर स्वतंत्रता दिवस समारोहों पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोलने की अनुमति दी जाती तो वह अपने सुझाव (इनपुट) देतीं।

उन्होंने मुख्य सचिव एच. के. द्विवेदी से कहा, ‘‘हर चीज का राजनीतिकरण करना सही नहीं है। मैं कल की बैठक में शामिल नहीं हो पाऊंगी क्योंकि हमने पहले ही ऋषि अरबिंदो पर कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। कृपया पत्र लिखकर सूचित करें कि मैं (बैठक में) भाग नहीं लूंगी।’’

इससे पहले बैठक में मौजूद प्रख्यात चित्रकार जोगेन चौधरी ने मुख्यमंत्री के साथ ‘‘किए गए व्यवहार’’ का विरोध किया और कहा, ‘‘यह बंगाल का अपमान है जिसने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।’’

कवि जॉय गोस्वामी ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किये।

मुख्यमंत्री ने कई स्तरों पर इतिहास को ‘‘विकृत’’ करने के कथित प्रयासों की भी निंदा की। बनर्जी ने कहा, ‘‘किसी की विचारधारा जो भी हो, इतिहास को उसके कथन के अनुरूप नहीं बदला जा सकता है।’’

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अगले महीने कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां