लाइव न्यूज़ :

नंदीग्राम से 10 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी ममता बनर्जी, दो दिन बाद शुभेंदु भरेंगे पर्चा

By भाषा | Updated: March 8, 2021 18:50 IST

Open in App

कोलकाता, आठ मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से 10 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी और इसके दो दिन बाद भाजपा के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी इसी सीट से पर्चा भरेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के बाद तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष शाम को नंदीग्राम के लिए रवाना होंगी और अगले दिन नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

इसके बाद वह कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगी और 11 मार्च को कोलकाता लौट आएंगी।

शनिवार को भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए गए अधिकारी 12 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

भाजपा नेता कनिष्क पांडा ने कहा, “नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वह वहां रैली को संबोधित करेंगे।”

भूमि अधिग्रहण के विरोध में नंदीग्राम में हुए आंदोलन से ही 2011 में बनर्जी सत्ता में आई थीं। इस बार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में उनका मुकाबला अपने ही विश्वस्त सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी से होगा ,जो अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।

अधिकारी ने ममता बनर्जी को 50 हजार मतों से पराजित करने का संकल्प लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन