लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी को विश्व भारती के शताब्दी समारोह का न्योता नहीं दिया गया : तृणमूल

By भाषा | Updated: December 24, 2020 16:35 IST

Open in App

कोलकाता,24 दिसंबर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया था।

प्रदेश के मंत्री एवं तृणमूल कंग्रेस नेता ब्रात्य बसु ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान ‘‘तथ्यात्मक गलतियां’’ की।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। समारोह के दौरान राज्यपाल जगदीप धनखड़ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित थे।

बसु ने दावा किया, ‘‘ममता बनर्जी को विश्व भारती के शताब्दी समारोह के लिए कोई न्योता नहीं मिला था। ’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘आप जैसा कह रहे हैं, उसके मुताबिक यदि बीती रात भी न्योता भेजा गया था तो क्या यह शिष्टाचार था ? आखिरकार, वह (ममता) राज्य की मुख्यमंत्री हैं। ’’

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान बांग्ला संस्कृति और परंपराओं को कई तरीके से नीचा दिखाया।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के संबोधन में गुजरात का जिक्र अक्सर आया। वह रवीन्द्रनाथ टैगोर को गुजरात तक सीमित क्यों कर रहे हैं? उन्होने कहा कि सत्येंद्रनाथ टैगोर की पत्नी (रवीन्द्रनाथ टैगोर की भाभी) ने गुजराती महिलाओं से एक खास तरह से साड़ी का पल्लू (कंधे पर) रखना सीखा। जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने यह गुजरातियों और पारसी से सीखा था। लेकिन प्रधानमंत्री ने पारसी का जिक्र नहीं किया।’’

बसु ने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान दिल्ली और लाहौर के विश्वविद्यालयों का जिक्र किया। लेकिन उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय का जिक्र नहीं किया, जिसने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में एक अहम भूमिका निभाई थी।’’

ममता बनर्जी सरकार के ‘दुआरे सरकार’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए बसु ने कहा कि कम से कम 1.42 करोड़ लोगों को विभिन्न कल्याण योजनाओं से सीधा फायदा पहुंचा है और इस उद्देश्य के लिए 8,700 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!