लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने भवानीपुर में मतदान किया

By भाषा | Updated: April 26, 2021 17:40 IST

Open in App

कोलकाता, 26 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा के लिए हो रहे सातवें चरण के चुनाव के दौरान सोमवार को कोलकाता के भवानीपुर में मतदान किया।

बनर्जी का निवास स्थान हरीश चटर्जी मार्ग पर है और उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल अपराह्न करीब तीन बजकर 50 मिनट पर मित्रा इंस्टीट्यूशन स्कूल में बने मतदान केंद्र में किया।

व्हीलचेयर पर मतदान करने आईं ममता बनर्जी मतदान केंद्र से बाहर आने और कार में सवार होने से पहले ‘दीदी-दीदी’ चिल्लाने पर कुछ समय के लिए फोटो पत्रकारों के सामने रुकीं।

उन्होंने कैमरे के सामने जीत का निशान दिखाया।

बनर्जी दो बार भवानीपुर विधानसभा सीट से विधायक रहीं है लेकिन इस चुनाव में वह पूर्वी मिदिनापुर जिले के नंदीग्राम सीट से भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ लड़ रही हैं।

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी इसी मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

तृणमूल कांग्रेस ने भवानीपुर सीट से अपने वयोवृद्ध नेता सोभनदेब चटोपाध्याय को उतारा है जबकि उनके खिलाफ भाजपा की सेलिब्रिटी प्रत्याशी रुद्रनील घोष मैदान में हैं। वाम नीत मोर्चे ने यहां से कांग्रेस के शादाब खान को प्रत्याशी बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे