लाइव न्यूज़ :

पांच मई को तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: May 3, 2021 23:20 IST

Open in App

कोलकाता, तीन मई ममता बनर्जी पांच मई को तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कोविड-19 संकट के चलते समारोह में कुछ ही व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

इससे पहले, बनर्जी ने नियमों का पालन करते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।

धनखड़ ने ट्वीट किया, ''मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुझसे मुलाकात की और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा, जिसके स्वीकार कर लिया गया। उनसे वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया गया है ।''

धनखड़ ने ट्वीट किया, ''टीएमसी द्वारा ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा का नेता चुने जाने का संप्रेषण मिलने के बाद बनर्जी को पांच मई पूर्वाह्न 10 बजकर 45 मिनट पर मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिये राजभवन आमंत्रित किया गया है।''

तृणमूल विधायकों ने मौजूदा विधानसभा के अध्यक्ष विमान बनर्जी को नयी विधानसभा का कार्यवाहक अध्यक्ष चुना है।

टीएमसी महासचिव पार्थ चटर्जी ने यहां पार्टी मुख्यालय में हुई विधायकों की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ''नव-निर्वाचित सदस्य छह मई को विधानसभा में शपथ लेंगे।''

हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी 292 में से 213 सीटें जीतकर लगाकर तीसरी बार सत्ता में आई है। भाजपा को 77 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल