लाइव न्यूज़ :

सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले मंत्रियों से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: July 25, 2021 00:45 IST

Open in App

कोलकाता, 24 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मंत्रिमंडल की विशेष बैठक बुलायी है। सरकार के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल की इस विशेष बैठक को बुलाए जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है क्योंकि पिछली बैठक बृहस्पतिवार को ही हुई थी।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "मंत्रिमंडल की विशेष बैठक को बुलाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। मंत्रियों को बैठक के बारे में सूचित कर दिया गया है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगी।"

संपर्क करने पर राज्य मंत्रिमंडल के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि "हमारे जैसे मंत्रियों को भी यह नहीं बताया गया है कि कैबिनेट की ऐसी विशेष बैठक क्यों बुलाई गई।"

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ''हमें इसके बारे में (बैठक) आज ही देर शाम पता चला। मुझे लगता है कि कुछ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, जिसके बारे में मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल को जानकारी देना चाहती है।'

बनर्जी सोमवार शाम नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली हैं और 29 जुलाई तक वहां रहेंगी।

उनके 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है। वह अपनी यात्रा के दौरान कई विपक्षी नेताओं से भी मिल सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?