लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी अगले सप्ताह गोवा के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी

By भाषा | Updated: October 22, 2021 16:18 IST

Open in App

कोलकाता, 22 अक्टूबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले सप्ताह गोवा के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चालीस सदस्यीय गोवा विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल की शुरुआत में होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी उत्तर बंगाल यात्रा से लौटने के बाद, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख 28 अक्टूबर को दो दिवसीय यात्रा पर गोवा के लिए रवाना होंगी। वह गोवा में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। हालांकि, उनके यात्रा कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।’’

तृणमूल कांग्रेस, इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी शानदार जीत के बाद, राष्ट्रीय स्तर पर अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गोवा और त्रिपुरा में पैठ बनाने में लगी है।

तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य नेता ने कहा, ‘‘ममता दी शायद किसी गठबंधन के लिए छोटे दलों के कुछ नेताओं से मिलें, लेकिन वह उन्हें हमारी पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी कर सकती हैं।’’

भाजपा और कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने बनर्जी की यात्रा को लकर कटाक्ष किया और उनकी इस यात्रा को ‘‘तटीय राज्य (गोवा) के राजनीतिक पर्यटन’’ के रूप में बताया।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘गोवा का मौसम अब पर्यटकों के लिए उपयुक्त है। वह वहां छुट्टियां मनाने जा रही हैं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान ने कहा कि उनकी यात्रा का कोई नतीजा नहीं निकलेगा और इसका उद्देश्य गोवा में ‘उनकी सहयोगी भाजपा’ की मदद करना है। उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस लगातार कांग्रेस पर हमला कर रही है और हमारे नेताओं को निशाना बना रही है। तृणमूल कांग्रेस के राजनीतिक रुख का उद्देश्य भाजपा की मदद करना है। वे गोवा में भी वही काम करने की योजना बना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता