लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से बात की, समर्थन का दिया आश्वासन

By भाषा | Updated: December 23, 2020 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय राजधानी के सिंघू बॉर्डर पर केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से बुधवार को बात की और उनके आंदोलन को समर्थन का भरोसा दिया। तृणमूल कांग्रेस की तरफ से यह जानकारी दी गई।

एक महीने में यह दूसरा मौका है जब तृणमूल अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारी किसानों के साथ फोन पर बातचीत की है।

तृणमूल के पांच सांसद किसान दिवस के मौके पर बुधवार को एकजुटता दिखाने के लिये किसानों से सिंघू बॉर्डर पर मुलाकात करने पहुंचे।

तृणमूल ने कहा, “ममता बनर्जी के निर्देश पर डेरेक ओ ब्रायन, शताब्दी रॉय, प्रसून बनर्जी, प्रतिमा मंडल और मोहम्मद नदीमुल हक का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की तरफ से सिंघू बॉर्डर पर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे किसानों से मुलाकात की और उनके साथ एकजुटता व्यक्त की।”

पार्टी की तरफ से बताया गया, “छोटे समूहों में किसानों ने ममता बनर्जी के साथ फोन पर बातचीत की जिन्होंने उन्हें आंदोलन में उनके पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। कुछ किसानों ने उनसे धरना स्थल पर आने का भी अनुरोध किया।”

पार्टी विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने की किसानों की मांग का भी समर्थन करती है।

पार्टी के मुताबिक, टेलीफोन पर हुई बातचीत में बनर्जी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूरे देश का पेट भरने वाले किसान भूखे रहने के लिये बाध्य किये जा रहे हैं।

उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया, “किसान विरोधी विधेयकों को रद्द कराने के किसानों के आंदोलन में तृणमूल उनके साथ एकजुटता से खड़ी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित