लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने घर तक राशन पहुंचाने की योजना शुरू की, 10 करोड़ लोगों को होगा फायदा

By भाषा | Updated: November 16, 2021 23:43 IST

Open in App

कोलकाता, 16 नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को ‘दुआरे राशन योजना’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि इससे राज्य के लगभग 10 करोड़ लोगों को लाभ होगा।

बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने राशन डीलर के लिए कमीशन 75 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दुआरे राशन योजना’ से राज्य के 10 करोड़ लोगों को मदद मिलेगी। मैं सभी राशन डीलर से अनुरोध करूंगी कि इसे सफल बनाएं। अब से राज्य में 10 करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने एक निश्चित दिन उनके दरवाजे पर राशन मिलेगा।’’

प्रत्येक डीलर को कम से कम दो लोगों को नियुक्त करने की अनुमति होगी जो उन्हें राशन पहुंचाने में मदद करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्हें (डीलर द्वारा नियुक्त लोगों को) 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। सरकार 5,000 रुपये का भुगतान करेगी और बाकी का भुगतान डीलर द्वारा किया जाएगा। तो 21,000 डीलरों के लिए...42,000 नौकरियां सृजित होंगी... स्थानीय युवाओं को भी फायदा होगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए सरकार को 160 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह से लोगों तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था को लेकर वाहन खरीदने के लिए लगभग 21,000 राशन डीलर को एक-एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

बनर्जी ने इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत डीलर लाभार्थियों के घर तक राशन पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को अधिक राशन डीलर की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि राशन डीलर के लिए आवेदन करने के संबंध में जरूरी पूंजी एक लाख रुपये से घटाकर 50,000 रुपये की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने राशन डीलर से योजना पर आपत्ति जताते हुए अदालत का रुख नहीं करने का अनुरोध किया। राशन विक्रेताओं के एक समूह ने योजना के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया था लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।

कार्यक्रम में बनर्जी ने राज्य सरकार के खाद्य और आपूर्ति विभाग के लिए एक ‘वॉट्सऐप चैटबॉट’ और एक मोबाइल ऐप्लिकेशन, ‘खाद्य साथी: अमार राशन मोबाइल ऐप’ की शुरुआत भी की। इस ऐप के जरिए लोगों को राशन कार्ड के लिए आवेदन करने और इसे कैसे करना है, इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान