लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी बंगाल में बना रहीं है ‘‘मिनी पाकिस्‍तान’’: जदयू प्रवक्ता

By भाषा | Updated: June 12, 2019 00:04 IST

 जदयू प्रवक्‍ता अजय आलोक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी अपने राज्‍य में ''मिनी पाकिस्‍तान'' बना रही हैं।

Open in App

 जदयू प्रवक्‍ता अजय आलोक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी अपने राज्‍य में ''मिनी पाकिस्‍तान'' बना रही हैं। पटना में मीडिया के एक वर्ग से बात करते हुए आलोक ने आरोप लगाया कि बिहारियों को उनके राज्य से बाहर निकाला जा रहा है और ‘‘हमारे लोगों को उनके राज्य से भागने के लिए मजबूर करने वाले लोग बंगाली नहीं हैं।

वे रोहिंग्या हैं।’’ आलोक ने कहा कि बनर्जी ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य से बाहर राजग के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए धन्यवाद दिया है, लेकिन इससे उनकी गलतियां कम नहीं हो जातीं। जदयू अपने रूख पर कायम है। आलोक ने यह भी कहा कि बिहार से किसी दूसरे राज्‍य के लोगों को नहीं भगाया जाता है। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार नीत जदयू ने गत रविवार को दिल्ली, झारखंड, जम्मू और कश्मीर तथा हरियाणा के विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने की घोषणा की ताकि वह राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर सके ।

बनर्जी जदयू की सहयोगी भाजपा की विरोधी हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को बिहार के बाहर राजग के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए धन्यवाद और बधाई दी थी । कुछ दिनों पहले पश्चिम बंगाल के बर्द्धवान जिले में कोलकाता से पटना आ रही एक बस के यात्रियों से एक होटल के मालिक और उसके अन्य कर्मचारियों ने मारपीट की थी।

टॅग्स :ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह