लाइव न्यूज़ :

चुनावी नतीजों पर ममता बनर्जी ने मोदी पर कसा तंज, कहा- सेमीफाइनल से साबित होता है कि बीजेपी कहीं नहीं

By भाषा | Updated: December 11, 2018 15:06 IST

ममता ने ट्वीट किया ‘‘सेमीफाइनल से साबित होता है कि सभी राज्यों में भाजपा कहीं भी नहीं है। यह, 2019 में होने जा रहे फाइनल मैच का असली लोकतांत्रिक संकेत है। लोकतंत्र में अंतत: जनता ही हमेशा ‘मैन ऑफ द मैच’ होती है।’’ 

Open in App

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के दौरान आ रहे रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि 2019 में होने जा रहे “फाइनल मैच” से पहले, “सेमीफाइनल” में भाजपा कहीं नहीं नजर आती और लोकतंत्र में “मैन ऑफ द मैच” हमेशा जनता होती है। 

उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा, “लोगों ने भाजपा के खिलाफ मत डाले। यह जनादेश है और इस देश के लोगों की जीत है। यह लोकतंत्र की जीत और अन्याय, अत्याचार, संस्थानों की बर्बादी, एजेंसियों के दुरुपयोग, गरीब लोगों, किसानों, युवाओं, दलितों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अल्पसंख्यकों एवं सामान्य वर्ग के लिए कोई काम नहीं करने के खिलाफ हासिल जीत है।” 

फिलहाल दिल्ली में मौजूद और विपक्षी नेताओं के साथ बैठक कर रहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने यह भी कहा कि ये रुझान 2019 के आम चुनावों के परिणाम की ओर इशारा करते हैं।

ममता ने ट्वीट किया ‘‘सेमीफाइनल से साबित होता है कि सभी राज्यों में भाजपा कहीं भी नहीं है। यह, 2019 में होने जा रहे फाइनल मैच का असली लोकतांत्रिक संकेत है। लोकतंत्र में अंतत: जनता ही हमेशा ‘मैन ऑफ द मैच’ होती है।’’ 

टॅग्स :विधानसभा चुनावममता बनर्जीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन