लाइव न्यूज़ :

वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण का ‘खेला’ खेल रहीं हैं ममता बनर्जी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

By भाषा | Updated: March 20, 2021 13:08 IST

Open in App

खड़गपुर, 20 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण का ‘खेला’ खेल रहीं हैं।

मोदी ने यहां एक चुनाव रैली में यह बात कही।

पश्चिम बंगाल में इस माह के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें जीत के लिए तृणमूल कांग्रेस और भाजपा अपना पूरा जोर लगा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने अपनी चुनावी रैली में राज्य की मुख्यमंत्री पर जम कर निशाना साधा और आरोप लगाया, ‘‘ममता दीदी बर्बरता का स्कूल चलाती हैं,जिसके पाठ्यक्रम में तोलाबाजी (उगाही), कट मनी, सिंडिकेट और अराजकता शामिल है।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल में आज केवल एक ही रास्ता है और वह है ‘‘भाइपो’’ (भतीजे) का रास्ता और इससे गुजरे बिना कोई काम नहीं होता।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र ने लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री केंद्र की योजनाओं को रोकने के लिए दीवार की तरह खड़ी हैं।

मोदी ने कांग्रेस, वाम दल और तृणमूल कांग्रेस पर दशकों तक राज्य का विकास नहीं होने देने का भी आरोप लगाया।

अपने भाषण में उन्होंने राज्य की जनता से भाजपा को सत्ता में लाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ही बंगाल की असली पार्टी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह