लाइव न्यूज़ :

मालदा, मुर्शिदाबाद के दौरे पर ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: December 6, 2021 16:06 IST

Open in App

कोलकाता, छह दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को राज्य के उत्तरी जिलों के दौरे पर गईं हैं, जहां वह कई प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता करेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण बनर्जी दोपहर में हावड़ा स्टेशन से मालदा के लिए ट्रेन से रवाना हुईं। आम तौर पर मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दौरे पर जाती हैं।

मुख्यमंत्री मंगलवार को एक प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता करने के लिए सड़क मार्ग से उत्तर दिनाजपुर के करंदीघी जाएंगी, जहां दक्षिण दिनाजपुर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बनर्जी बुधवार को मालदा के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

उसके बाद, बनर्जी मुर्शिदाबाद जिले की यात्रा करेंगी और बुधवार शाम को उस जिले के अधिकारियों के साथ एक और बैठक करेंगी। मुख्यमंत्री का शुक्रवार को इस तरह की एक और बैठक के लिए कृष्णानगर जाने का कार्यक्रम है और बाद में वह कोलकाता लौट आएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह