लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग की 20 फरवरी को होने वाली बैठक में ममता बनर्जी संभवत: नहीं होंगी शामिल

By भाषा | Updated: February 19, 2021 14:03 IST

Open in App

कोलकाता, 19 फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली, नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक में संभवत: शामिल नहीं होंगी। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह परिषद सरकार के थिंक टैंक की शीर्ष संस्था है। सभी मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इसके सदस्य हैं।

एक आधिकारिक वक्तव्य के मुताबिक, शनिवार को होने वाली परिषद की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे। इसमें कृषि, अवसंरचना, निर्माण तथा मानव संसाधन विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी 20 फरवरी को होने वाली नीति आयोग की बैठक में संभवत: शामिल नहीं होंगी।’’

इससे पहले भी बनर्जी नीति आयोग की बैठकों को ‘निरर्थक’ बताते हुए उनमें शामिल नहीं हुई हैं। बनर्जी का कहना है कि इस संस्था के पास कोई ‘वित्तीय शक्तियां’ नहीं हैं और यह राज्य की योजनाओं में कोई मदद नहीं दे सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे