लाइव न्यूज़ :

छह घंटे बाद ममता बनर्जी सीबीआई कार्यालय से गयीं

By भाषा | Updated: May 17, 2021 19:58 IST

Open in App

कोलकाता, 17 मई नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में सोमवार को अपने दो मंत्रियों और तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक और पार्टी के एक पूर्व नेता की गिरफ्तारी के बाद यहां सीबीआई कार्यालय पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करीब छह घंटे बाद परिसर से चली गयीं। जांच एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दिन में जब सीबीआई अधिकारियों ने ममता बनर्जी को चले जाने का अनुरोध किया था, तब उन्होंने उनसे उन्हें भी गिरफ्तार कर लेने को कहा था।

तृणमूल की कद्दावर नेता ने सीबीआई कार्यालय में पंद्रहवें तल पर एक कमरे के बाहर इंतजार किया। बताया जाता है कि तृणमूल नेताओं को गिरफ्तार करके यहीं लाया गया था।

उन्होंने सीबीआई कार्यालय परिसर में मौजूद संवाददाताओं के किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया।

वह 10 बजकर 50 मिनट पर निजाम पैलेस स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय पहुंची थीं। बताया जाता है कि सीबीआई कार्यालय जाने से पहले वह चेतला में हाकिम के आवास पर गयी थीं।

सीबीआई ने सोमवार की सुबह पश्चिम बंगाल के मंत्री फरहाद हकीम और सुब्रत मुखर्जी, तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा और पूर्व मंत्री शोभन चटर्जी को गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे