लाइव न्यूज़ :

बंगाल में पार्टी का जनाधार खिसकता देख ममता बनर्जी वामपंथी रास्ते पर जा रही हैं: मंत्री

By भाषा | Updated: December 19, 2020 23:02 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), 19 दिसंबर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह राज्य में तृणमूल कांग्रेस का जनाधार खिसकता देख वामपंथियों की ''हिंसा की राजनीति'' के रास्ते पर जा रही हैं।

शर्मा ने पिछले दिनों बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिल पर हुए हमले की निंदा की।

उन्होंने पत्रकारों के एक समूह के साथ ऑनलाइन बैठक के दौरान आरोप लगाया, ''ममता बनर्जी को पता है कि पश्चिम बंगाल में बतौर मुख्यमंत्री उनके चंद दिन बचे हुए हैं, इसलिए वह वामपंथियों की तरह हिंसा की राजनीति का सहारा ले रही हैं।''

इस बीच, तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को लेकर शर्मा ने आरोप लगाया कि विभिन्न विपक्षी दल अपना जनाधार बढ़ाने के प्रयास के तहत किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos