लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने अमर्त्य सेन की पारिवारिक संपत्ति को लेकर हालिया घटनाक्रम पर दुख जताया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 22:59 IST

Open in App

कोलकाता, 25 दिसंबर शान्तिनिकेतन में नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन की पारिवारिक संपत्ति से जुड़े हालिया घटनाक्रम को लेकर दुख व्यक्त करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सेन को पत्र लिखा और उनके प्रति एकजुटता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि वह ‘‘असहिष्णुता और अधिनायकवाद’’ के खिलाफ अपनी लड़ाई में उन्हें अपनी बहन और दोस्त समझें।

बनर्जी ने आरोपों को असत्य और अनुचित बताया।

विश्वभारती की जमीन पर सेन के कथित तौर पर अवैध कब्जे को लेकर पैदा हुए विवाद पर बोलते हुए, बनर्जी ने दावा किया कि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री को उनके भाजपा विरोधी रुख के कारण अक्सर निशाना बनाया गया।

नोबेल पुरस्कार विजेता को लिखे अपने पत्र में, उन्होंने कहा कि विश्वभारती में ‘अतिक्रमण करने वाले’ कुछ लोगों ने शांतिनिकेतन में सेन की पारिवारिक संपत्तियों के बारे में आश्चर्यजनक और पूरी तरह से निराधार आरोप लगाना शुरू कर दिया है।

बनर्जी ने लिखा, "यह मुझे पीड़ा देता है, और मैं इस देश के बहुसंख्यवादियों की कट्टरता के खिलाफ आपकी लड़ाई में आपके साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करना चाहती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया